फरीदाबाद: पत्नी, बेटी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, गर्दन काटकर उतारा मौत

Kittu Kumari16 October 20262 min read0 viewsNCR
फरीदाबाद: पत्नी, बेटी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, गर्दन काटकर उतारा मौत

हरियाणा के फरीदाबाद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति की उसके अपने ही परिवार ने बेरहमी से हत्या कर दी। पल्ला थाना क्षेत्र की श्याम कॉलोनी में एक शख्स की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। इस खौफनाक साजिश में मृतक की पत्नी, उसकी बेटी और पत्नी के प्रेमी का हाथ होने का आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गोपाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हाथरस जिले के कुंवरपुर गांव का रहने वाला था। गोपाल यहां श्याम कॉलोनी पार्ट-1 की एक गली में किराए के कमरे में अपनी पत्नी काजल और बेटी के साथ रहता था। शुक्रवार की सुबह जब इस वारदात का खुलासा हुआ, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों का कहना है कि रात में सब कुछ सामान्य था और किसी को भी किसी असामान्य शोर या हलचल का अंदाजा नहीं हुआ।

प्रेम प्रसंग और साजिश का खौफनाक अंत

इस हत्याकांड के पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि काजल का पिछले तीन सालों से योगेंद्र नाम के एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी अवैध संबंधों के चलते गोपाल की हत्या की गई। परिजनों ने बताया कि काजल ने गोपाल के फोन से उन्हें मैसेज कर बुलाया था कि उसके भाई की तबीयत खराब है और वे तुरंत फरीदाबाद पहुंच जाएं।

जब परिजन घर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में गोपाल का शव जमीन पर पड़ा था और उसकी गर्दन धारदार हथियार से काटी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरी साजिश की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment