फरीदाबाद: अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस का छापा, 7270 किलो पटाखे बरामद

Kittu Kumari14 October 20261 min read0 viewsNCR
फरीदाबाद: अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस का छापा, 7270 किलो पटाखे बरामद

त्योहारों के सीजन में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की अपराध शाखा (सेक्टर-85) ने पुराना खेड़ी रोड पर स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर वहां से भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 7,270 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं, जो अलग-अलग ब्रांड के और पेटियों में पैक थे।

पुलिस ने इस मामले में गोदाम संचालक हेमंत वधवा, जो ओल्ड फरीदाबाद के सैयदवाड़ा का निवासी है, को हिरासत में लिया है। जब पुलिस टीम ने उससे पटाखों के भंडारण और बिक्री से जुड़े वैध लाइसेंस और जरूरी परमिट मांगे, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर बीपीटीपी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रहा था खेल

जांच के दौरान यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि आरोपी हेमंत वधवा के पास पहले पटाखों का लाइसेंस था, लेकिन वह 2025 में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद उसने अवैध रूप से धंधा जारी रखा और झज्जर व रोहतक जैसे इलाकों से पटाखे खरीदकर इस किराए के गोदाम में जमा कर रहा था। पुलिस ने गोदाम के दो कमरों की तलाशी ली, जहां भारी मात्रा में पटाखे खुले और पेटियों में रखे मिले।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, शहर में अवैध पटाखों के निर्माण और बिक्री को रोकने के लिए संदिग्ध जगहों पर औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे। अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इन पटाखों की सप्लाई चेन क्या थी और इन्हें आगे कहां बेचा जाना था।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment