फरीदाबाद में फैक्टरी और फ्लैट में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Kittu Kumari13 September 20261 min read13 viewsNCR
फरीदाबाद में फैक्टरी और फ्लैट में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

फरीदाबाद में रविवार सुबह रबर के काम वाली एक फैक्टरी में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह आग डबुआ-पाली रोड स्थित 17 नंबर चुंगी के पास आरएन पॉलिमर प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में लगी। घटना के समय फैक्टरी बंद थी और कर्मचारियों की संख्या काफी कम थी। पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

नुकसान और वाहनों के जलने की जानकारी

डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि आग की चपेट में आने से फैक्टरी में खड़ी दो गाड़ियां जल गईं, जिनमें एक किआ कार और एक स्कॉर्पियो शामिल हैं। इस हादसे में गनीमत यह रही कि किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

फ्लैट में लगी आग की दूसरी घटना

दूसरी घटना फरीदाबाद के सेक्टर-81 स्थित आनंद विला सोसाइटी की है। यहां शनिवार देर रात टावर नंबर-4 के फ्लैट नंबर-2ए में अचानक आग लग गई, जिससे फ्लैट के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फ्लैट की बालकनी में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जो बाद में अंदर तक फैल गई। हादसे के समय फ्लैट में रहने वाले लोग जाग रहे थे और समय रहते बाहर निकल आए। इस घटना में भी किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment