फरीदाबाद में लोन और निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Kittu Kumari28 September 20262 min read0 viewsNCR
फरीदाबाद में लोन और निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद में साइबर ठगी के दो बड़े मामले सामने आए हैं। लोन दिलाने और रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

लोन दिलाने के नाम पर ठगी


फरीदाबाद के साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मई 2026 में एक अनजान नंबर से फोन कर उसे लोन का ऑफर दिया गया था। इसके बाद आरोपी ने 15.8 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन दिलाया और अतिरिक्त शुल्क के नाम पर कई बार पैसे ट्रांसफर करवा लिए।

पुलिस ने दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन से शुभ और शुभांश नामक दो जुड़वा भाइयों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि शुभ के खाते में 1,80,000 रुपये और शुभांश के खाते में 20,000 रुपये ट्रांसफर हुए थे। शुभ बीटेक और शुभांश बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर ठगी


एक अन्य मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-7 बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का विज्ञापन देखा था, जिसके जरिए वह एक जापानी महिला के संपर्क में आया। महिला ने टाटा कंपनी के रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश कर 300 प्रतिशत मुनाफा कमाने का झांसा देकर उससे एक लाख रुपये ठग लिए।

पुलिस ने इस मामले में ऋषभ सिकरवार को गिरफ्तार किया है जो धौलपुर राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी बीएससी पास है और स्टील कोइल ट्रेडिंग का काम करता है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने संदीप का खाता शिवम से लेकर आगे किसी को उपलब्ध कराया था। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment