फरीदाबाद में एक निजी कॉलेज के छात्र द्वारा गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद के बाद देसी पिस्तौल खरीदने और उसे अपने दोस्त को देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत के गेट से दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। छात्रों के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है जिसके बाद पुलिस हथियार बेचने वाले की तलाश कर रही है।
शुक्रवार को अभिषेक खटाना अपने भाई के साथ सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत पहुंचा था। कोर्ट के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के दौरान मेटल डिटेक्टर से बैग में संदिग्ध सामान होने का पता चला।
पुलिसकर्मियों ने बैग की तलाशी ली तो उसमें से देसी कट्टा बरामद हुआ जिससे अभिषेक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने वंश राठी को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय कोर्ट परिसर में बार काउंसिल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था जिससे वहां काफी भीड़ थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सेंट्रल थाना में मामला दर्ज कर लिया है और अब उस युवक की तलाश की जा रही है जिसने वंश राठी को देसी कट्टा बेचा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कट्टा किस मकसद से खरीदा गया था और इसे लेकर दोनों आरोपियों की क्या योजना थी। मामले में
क्राइम ब्रांच की टीम भी आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।