फरीदाबाद में कांग्रेस नेताओं ने मनाई राजीव गांधी की जयंती, दी श्रद्धांजलि

Kittu Kumari20 August 20262 min read65 viewsNCR
फरीदाबाद में कांग्रेस नेताओं ने मनाई राजीव गांधी की जयंती, दी श्रद्धांजलि

फ्रीदाबाद में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने ओल्ड फरीदाबाद राजीव चौक स्थित पार्क में लगी स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से साफ करके उस पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम की अधिक जानकारी [email protected] के माध्यम से साझा की गई है।

राजीव गांधी को बताया सूचना क्रांति का जनक

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं और देश के कम्प्यूटराइजेशन तथा टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है। उन्होंने स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलवाने का काम किया तथा मतदाता की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार दिलाया। कौशिक ने कहा कि आज भारत देश जो उन्नति के शिखर पर पहुंचा है, उसकी नींव राजीव गांधी द्वारा ही रखी गई थी।

राहुल गांधी के सपनों और कांग्रेसजनों की उपस्थिति

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी स्व. राजीव गांधी के सपनों को साकार करने में जुटे हैं और उन्नत भारत निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी इस देश के विकास के लिए सदैव समर्पित रही है। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विनोद कौशिक, पूर्व पार्षद राजेंद्र चपराना, अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष डा. सौरभ शर्मा, मनोज अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, ललित बंसल, राकेश चपराना, सुरेश बेनीवाल, एडवोकेट अनुज शर्मा, एन.के. शर्मा, विकास फागना, प्रेम यादव, श्याम, हब्बन खान, आजाद कुरैशी, मुख्यतार, अर्जुन सैनी, संजय शर्मा, वीरेन्द्र चंदीला, डा. एच.पी. माहौर, प्रशांत कौशिक एडवोकेट, सतेन्द्र, मंगत शर्मा, मनीष बौद्ध आदि मौजूद रहे।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment