फरीदाबाद: चलती कार बनी आग का गोला, तीन दोस्तों ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान

Kittu Kumari6 October 20261 min read0 viewsNCR
फरीदाबाद: चलती कार बनी आग का गोला, तीन दोस्तों ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान

हरियाणा के फरीदाबाद में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है, जहां तिगांव रोड पर एक चलती टाटा नेक्सॉन कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार तीनों युवक समय रहते खतरे को भांप गए और गाड़ी से बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, बल्लभगढ़ के आजाद नगर का रहने वाला मनीष अपनी टाटा नेक्सॉन कार से रात के समय सेक्टर 8 की तरफ सीएनजी डलवाने जा रहा था। रास्ते में वह भीकम कॉलोनी से अपने दोस्तों हिमांशु और कृष्णा को गाड़ी में बैठाकर वापस सीएनजी पंप की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान श्मशान घाट के पास अचानक इंजन से धुआं निकलता देखा गया।

तेजी से फैली आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

मनीष ने बताया कि जैसे ही उन्हें इंजन से धुआं निकलता दिखा, उन्होंने बिना देर किए गाड़ी रोक दी और तीनों दोस्त तुरंत कार से बाहर निकल गए। बाहर निकलते ही कुछ ही पलों में पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शहर थाना पुलिस के अधिकारी उमेश ने पुष्टि की कि इस हादसे में किसी भी तरह की जन-हानि नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर लिया है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment