फरीदाबाद: कैली गांव में छापेमारी, 383 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

Kittu Kumari13 October 20261 min read0 viewsNCR
फरीदाबाद: कैली गांव में छापेमारी, 383 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

दिवाली के करीब आते ही फरीदाबाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कैली गांव के खंदावली रोड पर स्थित 'मुकेश ट्रेडर्स' की दुकान पर अचानक छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में फरीदाबाद प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए गए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुकेश ट्रेडर्स का संचालक मुकेश कुमार अवैध तरीके से पटाखों का कारोबार कर रहा है और उसने अपनी दुकान में पटाखों से भरे कई प्लास्टिक कट्टे छिपा रखे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दुकान संचालक मुकेश कुमार को हिरासत में ले लिया।

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

जब पुलिस ने दुकान में रखे प्लास्टिक कट्टों की तलाशी ली, तो अधिकारी भी दंग रह गए। कट्टों के अंदर रॉकेट बम, सुतली बम, मुर्गा पटाखे, अनार, फुलझड़ियां, फिरकी और आसमान में छोड़े जाने वाले विभिन्न प्रकार के पटाखे भरे हुए थे। तौलने पर कुल 383.750 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद हुए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जब आरोपी मुकेश कुमार से इन पटाखों को रखने और बेचने के लिए जरूरी लाइसेंस या परमिट मांगा गया, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment