फरीदाबाद: बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर 50 किलो गांजे के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Kittu Kumari14 September 20261 min read13 viewsNCR
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर 50 किलो गांजे के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

फतेहाबाद निवासी जोबनप्रीत, उसकी पत्नी अनीता और महम निवासी नितिन को जीआरपी पुलिस ने बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखा हुआ करीब 50 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद किया गया गांजा कमर्शियल क्वांटिटी में है। यह बड़ी कार्रवाई नशे के खिलाफ जीआरपी पुलिस द्वारा की गई है।

गांजे की यह खेप विशाखापट्टनम से लाई गई थी


जीआरपी पुलिस की महिला सहायक उप निरीक्षक ललिता कुमारी अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशीले पदार्थ की खेप लेकर आने वाले हैं। संदिग्धों की तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक के कट्टों से 50 किलो गांजा मिला।

आरोपियों से पूछताछ में हो रहे हैं खुलासे


प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गांजे की यह खेप आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लेकर आए थे। इस गांजे को महम में सप्लाई किया जाना था। जीआरपी अब यह पता लगा रही है कि इस अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जीआरपी डीएसपी राजेश चेची के अनुसार मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment