डीयूएसयू चुनाव: पहले दौर की गिनती में एबीवीपी के यश डबास अध्यक्ष पद पर आगे

Kittu Kumari19 September 20262 min read11 viewsDelhi Local
डीयूएसयू चुनाव: पहले दौर की गिनती में एबीवीपी के यश डबास अध्यक्ष पद पर आगे

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के वोटों की गिनती शनिवार को शुरू हो गई है। पहले दौर की गिनती के बाद एबीवीपी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के बीच है। चुनाव के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं और वोटों की गिनती दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में जारी है।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के शुरुआती रुझान
अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के यश डबास 1,305 वोट पाकर आगे चल रहे हैं, जबकि एनएसयूआई के विजय मीणा को 1,191 वोट मिले हैं। उपाध्यक्ष पद के मुकाबले में निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 1,391 वोटों के साथ आगे हैं। एबीवीपी के इशु मौर्य को 865 वोट मिले हैं, जबकि एनएसयूआई के वीर छात्रथ को 242 वोट प्राप्त हुए हैं।

सचिव और संयुक्त सचिव पद की स्थिति
सचिव पद के लिए एबीवीपी की रिया 909 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि एनएसयूआई की नम्रता को 450 वोट मिले हैं। संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव 996 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जिनके बाद एबीवीपी के लक्ष्य राज को 938 वोट और एनएसयूआई के गोपाल चौधरी को 698 वोट मिले हैं।

मतदान और मतदान प्रतिशत की जानकारी
डीयूएसयू चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को दो चरणों में दिल्ली यूनिवर्सिटी के 52 मतदान केंद्रों पर संपन्न हुआ था। इस साल कुल 40.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है। पिछले साल यह मतदान प्रतिशत 39.5 प्रतिशत था। चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुआ, जबकि इवनिंग स्टूडेंट्स के लिए दूसरा चरण दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक आयोजित किया गया था।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और उम्मीदवार
चुनाव के लिए कुल 1,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) की व्यवस्था की गई थी, जिनमें से 960 मतदान के लिए तैनात की गईं और 40 आरक्षित रखी गईं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार केंद्रीय पदों के लिए प्रमुख छात्र संगठनों के कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। अंतिम अनंतिम उम्मीदवार सूची के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए 7, उपाध्यक्ष के लिए 5, सचिव के लिए 4 और संयुक्त सचिव पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment