डीयूएसयू चुनाव में एबीवीपी के यश डबास बने अध्यक्ष, पीजी और हॉस्टल की सुरक्षा जांच का किया ऐलान

Kittu Kumari19 September 20261 min read12 viewsDelhi Local
डीयूएसयू चुनाव में एबीवीपी के यश डबास बने अध्यक्ष, पीजी और हॉस्टल की सुरक्षा जांच का किया ऐलान

नई दिल्ली में शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ यानी DUSU चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। एबीवीपी के यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। जीत के बाद ANI से बात करते हुए यश डबास ने कहा कि यह जीत देश भर में फैलाए गए फर्जी नेरेटिव के खिलाफ है और Gen Z एबीवीपी के साथ खड़ा है।

चुनाव परिणाम और मुख्य पद

इस चुनाव में एबीवीपी ने चार में से तीन अहम पदों पर जीत दर्ज की है। यश डबास अध्यक्ष चुने गए हैं, जबकि रिया छोकर ने सचिव पद पर जीत हासिल की है और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव बने हैं। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व एनएसयूआई सदस्य दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। एबीवीपी ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया है।

सुरक्षा और आवास मुख्य मुद्दे

डीयूएसयू चुनाव का यह पूरा प्रचार मुख्य रूप से छात्रों की सुरक्षा, आवास, कैंपस के बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक सुविधाओं पर केंद्रित था। हाल ही में सतपुला या सतिया निकेतन इमारत ढहने की घटना के बाद छात्र आवास एक बड़ा मुद्दा बना था। इस हादसे में पांच छात्रों समेत सात लोगों की जान चली गई थी। यश डबास ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हर पीजी और हॉस्टल की सुरक्षा जांच करवाना और नए हॉस्टल बनवाना है। हर कॉलेज में लड़कियों के लिए हॉस्टल और समर्पित हेल्पलाइन नंबर उनकी मांग में शामिल है।

महिला सुरक्षा पर जोर

सचिव पद जीतने वाली एबीवीपी की रिया छावड़ी ने कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान छात्रों के मुद्दों और महिला सुरक्षा पर पूरा ध्यान देंगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीतिक एजेंडा नहीं बल्कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करना है। महिला सुरक्षा उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment