28 साल से फरार खूंखार हत्यारोपी 'डॉ. झटका' को Delhi Police ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

दिल्ली पुलिस Crime Branch ने 28 साल से फरार चल रहे 53 साल के हत्या के आरोपी राजेंद्र बैरागी उर्फ 'Dr. Jhatka' को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के मुंगावली से की गई है। आरोपी राजेंद्र बैरागी हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल जय भगवान की 1998 में हुई हत्या और दिल्ली तथा हरियाणा में हत्या के प्रयास के कई मामलों में वादी था।
फरार होने के बाद आरोपी ने मध्य प्रदेश में राजेंद्र सिंह यादव के नाम से नई पहचान बनाई और एक छोटा क्लिनिक चलाने के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगा। अपनी नई जिंदगी के लिए उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कई फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। मध्य प्रदेश में बसने से पहले उसने महाराष्ट्र के कोलाबा में एक Kendriya Vidyalaya में Physical Education Teacher के रूप में भी काम किया था। रोहिणी कोर्ट ने उसे 2008 में दो मामलों में Proclaimed Offender घोषित किया था और वह आठ से अधिक आपराधिक मामलों में वादी था।
दिल्ली पुलिस Crime Branch ने भगोड़े अपराधियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत डिजिटल और तकनीकी विश्लेषण की मदद से उसकी सही लोकेशन का पता लगाया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुंगावली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली की द्वारका कोर्ट लाया गया। DCP Crime Branch चंदर कुमार सिंह के अनुसार, यह गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।