दिल्ली मेट्रो के एमडी डॉ. विकास कुमार को मिला 'आज का कर्मवीर' पुरस्कार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार को 'ब्यूरोक्रेटिक एक्सीलेंस' श्रेणी में प्रतिष्ठित 'आज का कर्मवीर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार समारोह रविवार को मुंबई में आयोजित किया गया था। डॉ. विकास कुमार को यह सम्मान लोक सेवा और प्रशासन में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
यह पुरस्कार उन्हें महाराष्ट्र सरकार के कौशल विकास और नवाचार मंत्री श्री मंगल प्रभात लोधा द्वारा प्रदान किया गया। 'आज का कर्मवीर' सोशल Foundation यह पुरस्कार उन विशिष्ट व्यक्तियों को प्रदान करती है, जिन्होंने सामाजिक, स्वास्थ्य और धन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार में पद्म श्री और पद्म भूषण के प्राप्तकर्ता भी शामिल हैं। यह सम्मान सामाजिक कल्याण पहलों को बढ़ावा देने वाले लोगों को दिया जाता है।