दिल्ली मेट्रो सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर का निर्माण मार्च में होगा शुरू, जानिए खास बातें

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) मार्च में नए 10-किलोमीटर लंबे सेंट्रल विस्टा मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण शुरू करने जा रहा है। यह कॉरिडोर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा है। यह दिल्ली मेट्रो के फेज V(A) विस्तार का भाग है और मैजेंटा लाइन का विस्तार है, जिसमें लुटियंस दिल्ली में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए आठ भूमिगत स्टेशन होंगे। इस परियोजना में चार मुख्य भूमिगत स्टेशन शामिल हैं: इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल-हाई कोर्ट, बड़ौदा हाउस और भारत मंडपम। DMRC ने 25 सितंबर 2026 को इस 4.94 किलोमीटर लंबे हिस्से के लिए टेंडर जारी किया था। इस पैकेज में ट्विन टनल और चार स्टेशन शामिल हैं, जिसे पूरा करने के लिए 42 महीने का समय तय किया गया है और इसके लिए बोलियां 9 नवंबर को बंद होने वाली हैं। पूरी परियोजना को 2028 तक पूरा किया जाना है।