मानहानि मामला: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। जानें क्या है पूरा मामला।

Kittu Kumari23 November 20261 min read0 viewsDelhi Local
मानहानि मामला: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने एक आठ साल पुराने आपराधिक मानहानि मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। यह सख्त कदम कोर्ट ने तब उठाया जब राठी बार-बार बुलाए जाने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए।

दरअसल, यह पूरा मामला साल 2018 में अपलोड किए गए एक वीडियो से जुड़ा है। विकास संकृत्यायन (विकास पांडे) ने ध्रुव राठी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि राठी ने अपने वीडियो में दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी सेल ने पांडे को उन्हें बदनाम करने के लिए रिश्वत देने की कोशिश की थी। इस वीडियो को राठी ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था और उस समय के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इसे रीट्वीट किया था। इसी वजह से पांडे ने राठी और केजरीवाल दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की थी।

कोर्ट के चक्कर और फरार होने के आरोप

अदालत ने जुलाई 2019 में ही ध्रुव राठी को समन जारी कर बुलाया था, लेकिन पिछले कई सालों में उन्हें समन तामील कराने की कोशिशें नाकाम रहीं। कोर्ट को सौंपी गई एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जब प्रोसेस सर्वर गुरुग्राम स्थित उनके घर पहुंचा, तो वहां ताला लटका मिला। शिकायतकर्ता ने कोर्ट को बताया कि राठी मुख्य रूप से विदेश में रहते हैं, जिसकी वजह से उन्हें पकड़ना मुश्किल हो रहा है।

इससे पहले 17 अक्टूबर को कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन जब वह भी निष्पादित नहीं हो सका, तो अदालत ने अब गैर-जमानती वारंट जारी करने का फैसला किया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी, जिसमें आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment