पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर में 64 वर्षीय यूट्यूबर विजय कुमार ने सिलेंडर ब्लास्ट कर की आत्महत्या

Kittu Kumari19 September 20261 min read14 viewsDelhi Local
पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर में 64 वर्षीय यूट्यूबर विजय कुमार ने सिलेंडर ब्लास्ट कर की आत्महत्या

पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार सुबह 19 सितंबर 2026 को 64 वर्षीय यूट्यूबर विजय कुमार ने अपने किराए के मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट करके आत्महत्या कर ली। शुरुआत में पुलिस इसे सामान्य दुर्घटना मान रही थी, लेकिन बाद में व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट और यूट्यूब पर आखिरी वीडियो सामने आने से मामले का खुलासा हुआ।

पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त हरेस्वर वी स्वामी ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि विजय कुमार डिप्रेशन से जूझ रहे थे और अकेलेपन के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। वह शाहपुरा की गली नंबर-11 में पिछले करीब पांच साल से अकेले किराए के मकान में रह रहे थे और उनका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान अधिकारियों ने विजय कुमार का जला हुआ शव बरामद किया। सुभाष नगर के रहने वाले प्रकाश कुमार ने शव की पहचान की। पुलिस अब इस मामले में उनके मोबाइल फोन और यूट्यूब चैनल की बारीकी से जांच कर रही है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment