दिल्ली में बड़ा साइबर फ्रॉड: 75 साल की बुजुर्ग महिला से 22 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगे घर और सोना

Kittu Kumari30 September 20261 min read0 viewsDelhi Local
दिल्ली में बड़ा साइबर फ्रॉड: 75 साल की बुजुर्ग महिला से 22 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगे घर और सोना

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड सामने आया है। कैंसर का इलाज करा रही इस महिला को 22 दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' कर रखा गया और उनके घर, सोने और बचत के पैसे ठग लिए गए। इस घटना की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को हुई थी। साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई और ईडी का अधिकारी बताकर महिला को फोन किया था।

घर और संपत्ति की जबरन बिक्री

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पीड़ित महिला को लगातार व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए डराया गया और बच्चों को गिरफ्तार करने की धमकी दी गई। ठगों ने महिला को अपनी 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्ति बेचने पर मजबूर कर दिया। सुशांत कुमार नाम के एक व्यक्ति ने प्रॉपर्टी डीलर बनकर और अनिल कपूर नाम के व्यक्ति ने खरीदार बनकर इसमें भूमिका निभाई। खरीदार ने 24 लाख रुपये का चेक दिया, जिसे ठगों के बताए अनुसार एक शैक्षणिक सोसायटी के खाते में जमा कराया गया।

सोना गिरवी रखा और बैंक से पैसे ट्रांसफर किए

ठगी का दायरा सिर्फ संपत्ति तक सीमित नहीं था बल्कि नकदी और जेवरात भी ठग लिए गए। महिला ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अपने खाते से 3 लाख रुपये ठगों के बताए खाते में ट्रांसफर किए। इसके अलावा, उन्होंने मुथूट फिनकॉर्प से 83.5 ग्राम सोना गिरवी रखकर करीब 4.95. लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया और वह पैसा भी ठगों को भेज दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी

इस गंभीर मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर साउथ यूनिट ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं और प्रॉपर्टी डीलर को औपचारिक नोटिस जारी किया गया है। यह मामला बुजुर्गों को निशाना बनाने वाले नए साइबर अपराधों को उजागर करता है।

Share:

Comments

Leave a comment