नेशनल स्कूल जूडो गेम्स: लड़कों और लड़कियों दोनों कैटेगरी में दिल्ली ने मारी बाजी

दिल्ली के जूडो खिलाड़ियों ने 70वें नेशनल स्कूल गेम्स में लड़कों और लड़कियों दोनों श्रेणियों में ओवरऑल चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया है।

Kittu Kumari3 November 20261 min read0 viewsDelhi Local
नेशनल स्कूल जूडो गेम्स: लड़कों और लड़कियों दोनों कैटेगरी में दिल्ली ने मारी बाजी

राजधानी दिल्ली के जूडो खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। 70वें नेशनल स्कूल गेम्स (अंडर-14) में दिल्ली के दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों और लड़कियों, दोनों ही श्रेणियों में ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। यह प्रतियोगिता 23 से 28 अक्टूबर तक नई दिल्ली के Thyagraj Stadium में आयोजित की गई थी, जिसमें देश भर के 33 राज्यों और क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया।

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वावधान में हुए इस टूर्नामेंट में दिल्ली ने कुल 14 खिलाड़ियों का दस्ता उतारा था, जिसमें सात लड़के और सात लड़कियां शामिल थीं। दिल्ली के खिलाड़ियों ने मैदान पर ऐसा दबदबा बनाया कि अन्य टीमें उनके सामने फीकी नजर आईं।

मैडल तालिका में दिल्ली का दबदबा

लड़कों की श्रेणी में दिल्ली ने कुल 14 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया। इस जीत में ऋषिक चटर्जी और ईशांत डिशोरिया ने गोल्ड मेडल जीतकर टीम की दावेदारी मजबूत की। वहीं, देवेश कुमार ने सिल्वर और कृष्णा कुमार ने ब्रोंज मेडल जीतकर दिल्ली के स्कोर को बढ़ाया।

वहीं, लड़कियों की टीम ने तो और भी जबरदस्त प्रदर्शन किया और कुल 19 अंकों के साथ चैंपियनशिप की ट्रॉफी उठाई। युक्ति धारीवाल, राशि और दीपिका गुर्जर ने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी काबिलियत साबित की। इसके साथ ही मानवी डुलगाच ने सिल्वर और चारु चोकेन ने ब्रोंज मेडल जीतकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment