दिल्ली वोटर लिस्ट रिवीजन की तारीख बदली, अब 17 अगस्त तक घर-घर जाएंगे BLO, जानिए पूरी डिटेल्स

Kittu Kumari7 August 20261 min read69 viewsDelhi Local
दिल्ली वोटर लिस्ट रिवीजन की तारीख बदली, अब 17 अगस्त तक घर-घर जाएंगे BLO, जानिए पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली, 4 अगस्त (Hindusthan Samachar): चुनाव आयोग ने दिल्ली में इलेक्टोरल रोल यानी मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया की तारीखों में बदलाव की घोषणा की है। इस बदलाव के तहत अब बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) 17 अगस्त तक दिल्ली भर में घर-घर जाकर फॉर्म बांटेंगे और उन्हें इकट्ठा करेंगे। इसके साथ ही पोलिंग स्टेशनों की पुनर्व्यवस्था की डेडलाइन को भी बढ़ाकर 17 अगस्त कर दिया गया है। मतदाता सूची का ड्राफ्ट 24 अगस्त को प्रकाशित किया जाना तय किया गया है।

इलेक्ट्रोरल रोल के ड्राफ्ट के प्रकाशन के बाद, 23 सितंबर तक यानी एक महीने की अवधि के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इन सभी आपत्तियों का समाधान 22 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Roll) का प्रकाशन 27 अक्टूबर को किया जाएगा।

वोटर फॉर्म डिस्ट्रीब्यूशन और डिजिटाइजेशन का डेटा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer) के कार्यालय द्वारा 3 अगस्त को रात 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, BLOs ने दिल्ली के लगभग सभी घरों तक पहुंच बना ली है। आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग 14,510,298 मतदाताओं के लिए 14,507,574 फॉर्म बांटे जा चुके हैं। इनमें से 8,999,325 फॉर्मों को डिजिटाइज किया जा चुका है।

विभिन्न जिलों की डिजिटाइजेशन की स्थिति

आउटर नॉर्थ जिला 72.21 प्रतिशत के साथ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे है, जबकि साउथईस्ट जिले में यह सबसे कम 49.27 प्रतिशत दर्ज किया गया है। अन्य जिलों के डिजिटाइजेशन की दरों में साउथवेस्ट 70.60%, वेस्ट 68.91%, नॉर्थवेस्ट 66.79%, नॉर्थईस्ट 65.67%, सेंट्रल 57.90%, साउथ 55.59%, ओल्ड दिल्ली 60.90%, नॉर्थ 60.24%, नई दिल्ली 57.97%, ईस्ट 55.14% और नॉर्थ सेंट्रल 65.23% शामिल हैं।

Share:

Comments

Leave a comment