दिल्ली-वाराणसी रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, 31 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

दिल्ली और वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 31 अक्टूबर को शुरू होगी। जानें समय, रूट और सुविधाओं की पूरी जानकारी।

Kittu Kumari28 October 20262 min read0 viewsNational
दिल्ली-वाराणसी रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, 31 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

भारतीय रेलवे अब यात्रियों के सफर को और भी आरामदायक बनाने जा रहा है। दिल्ली वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा की शुरुआत 31 अक्टूबर 2026 को होने जा रही है, जबकि इसका नियमित व्यावसायिक संचालन 1 नवंबर 2026 से शुरू होगा। उम्मीद है कि इस हाई-स्पीड ट्रेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वाराणसी जंक्शन और नई दिल्ली के बीच 760 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसमें लगभग 9.5 घंटे का समय लगेगा। यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी, लेकिन शनिवार को इसका संचालन नहीं होगा। समय सारिणी की बात करें तो ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होगी, वहीं ट्रेन नंबर 27422 नई दिल्ली से रात 9:40 बजे चलकर अगली सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रास्ते में प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन और गाजियाबाद जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर इसके ठहराव होंगे।

सुरक्षा और लग्जरी सुविधाओं से लैस होगी ट्रेन

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस ट्रेन को पूरी तरह से आधुनिक और सुरक्षित बनाया गया है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर कोच में CCTV कैमरे, टक्कर रोकने वाला स्वदेशी 'कवच' सिस्टम और एडवांस फायर डिटेक्शन टेक्नोलॉजी लगाई गई है। साथ ही, इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम के जरिए यात्री सीधे ट्रेन स्टाफ या लोको पायलट से बात कर सकेंगे।

सुविधाओं की बात करें तो 823 यात्रियों की क्षमता वाली इस ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, चार सेकंड एसी और ग्यारह थर्ड एसी कोच होंगे। इसमें ऑटोमैटिक दरवाजे, सीलबंद वेस्टिब्यूल्स, मॉड्युलर पेंट्री और हर बर्थ के पास चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं।

तकनीकी रूप से यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है, जबकि इसका टेस्ट स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है। एक खास बात यह है कि यात्री चाहें तो कैटरिंग सेवा का विकल्प छोड़ सकते हैं, जिससे उनके टिकट की कीमत में करीब 490 से 850 रुपये तक की कमी आएगी। हालांकि, इस नई सेवा के शुरू होने से इस रूट पर चलने वाली राजधानी, तेजस, दुरंतो, हमसफर, पूर्वा और विक्रमशिला एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment