दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छेड़छाड़ के मामले में तीन एलएलबी छात्रों को किया निलंबित, कैंपस में एंट्री बैन

Kittu Kumari28 September 20261 min read6 viewsDelhi Local
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छेड़छाड़ के मामले में तीन एलएलबी छात्रों को किया निलंबित, कैंपस में एंट्री बैन

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने लॉ सेंटर-II के तीन एलएलबी छात्रों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद की गई है।यह पूरा मामला मुखर्जी नगर इलाके में 23 सितंबर को हुई छेड़छाड़ और पीछा करने की घटना से जुड़ा हुआ है। यूनिवर्सिटी द्वारा सोमवार को जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इन छात्रों को दिल्ली यूनिवर्सिटी एक्ट 1922 के ऑर्डिनेंस XV-B के क्लॉज 3(e) के तहत निलंबित किया गया है।

केंपस में प्रवेश पर लगी रोक

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन तीनों छात्रों के यूनिवर्सिटी कैंपस में आने पर भी तुरंत रोक लगा दी है।यह अनुशासनात्मक कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद की गई है। जारी किए गए दस्तावेज को गोपनीय और जरूरी बताया गया है, जिस पर संदर्भ संख्या PCTO/2026/1065 दर्ज है।

क्या है घटना का समय और मामला

यह घटना 23 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे हुई थी।इस दौरान मुखर्जी नगर इलाके में दो छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और उनका पीछा किया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक एसयूवी कार छात्राओं के पास रुकती हुई दिखाई दे रही है।आरोप है कि कार में बैठे लोगों ने छात्राओं पर अटीप टिप्पणियां की थीं।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment