दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जापानी कंपनी स्प्रिक्स लर्निंग में इंटर्नशिप का किया ऐलान, 60,000 रुपये तक मिलेगा Stipend

Kittu Kumari23 September 20261 min read0 viewsDelhi Local
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जापानी कंपनी स्प्रिक्स लर्निंग में इंटर्नशिप का किया ऐलान, 60,000 रुपये तक मिलेगा Stipend

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए एक नई पेड इंटर्नशिप का ऐलान किया है। यह इंटर्नशिप जापानी बहुराष्ट्रीय शिक्षा कंपनी स्प्रिक्स लर्निंग में मैनेजमेंट इंटर्न – बिजनेस डेवलपमेंट के पद के लिए है और इसकी लोकेशन दिल्ली है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने यह जानकारी दी है। चुने गए इंटर्न को 10,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये प्रति महीने तक का स्टाइपेंड मिलेगा, साथ ही परफॉर्मेंस के आधार पर इंसेंटिव भी दिए जाएंगे। यह इंटर्नशिप एक महीने की अवधि की होगी और इसमें हाइब्रिड वर्क मॉडल रहेगा, जिसमें हर शनिवार को ऑफिस आना अनिवार्य होगा।

स्प्रिक्स लर्निंग टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड है और अकादमिक ट्रेनिंग, टेस्ट प्रिपरेशन और स्ट्रक्चर्ड लर्निंग सॉल्यूशंस में विशेषज्ञता रखती है। यह कंपनी 56 से अधिक देशों में अपनी वैश्विक मौजूदगी रखती है। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी के छात्र और दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र आवेदन कर सकते हैं।

यह अवसर विशेष रूप से एमबीए, बीबीए, बीकॉम, बीएमएस और संबंधित कोर्सेज के फाइनल ईयर के छात्रों और हाल ही में पास आउट हुए ग्रेजुएट्स के लिए है। कंपनी की ओर से कोई खास आयु सीमा या रिक्तियों की संख्या की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, उम्मीदवारों के पास अच्छे संवाद कौशल यानी कम्युनिकेशन स्किल्स होना जरूरी है। इच्छुक आवेदक यूनिवर्सिटी के आधिकारिक गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment