दिल्ली विश्वविद्यालय में DUSU चुनाव 2026-27 की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की उच्च स्तरीय बैठक

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार, 16 सितंबर को डीयूएसयू चुनाव 2026-27 के लिए एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कॉलेज के प्राचार्यों, हॉलों और हॉस्टल के प्रोवोस्ट तथा पुलिस प्रतिनिधि शामिल हुए।कुलपति ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रखने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान कुलपति ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को अगले तीन से चार दिनों में परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए।प्रत्येक कॉलेज को पुलिस के साथ समन्वय के लिए एक संकाय सदस्य को संपर्क अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया।
चुनाव के लिए 18 सितंबर को मतदान होगा, जिसमें सुबह की कक्षाओं के लिए सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और शाम की कक्षाओं के लिए दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे।मतदान के बाद ईवीएम को सील कर दिल्ली विश्वविद्यालय बहुउद्देशीय हॉल में जमा किया जाएगा।
मतगणना 19 सितंबर को बहुउद्देशीय हॉल में होगी।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 सितंबर तक रात्रि गश्त जारी रहेगी और महिला कॉलेजों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।