मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में आसान व्यापार के लिए लॉन्च किया उद्योग मित्र पोर्टल

नई दिल्ली, 28 सितंबर। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत 'दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल' का उद्घाटन किया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम के साथ जुड़ा हुआ है। यह पोर्टल 21 सरकारी विभागों की 100 से अधिक सेवाओं के लिए एक सिंगल इंटरफेस प्रदान करता है। इस लॉन्च कार्यक्रम में दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सरसा भी मौजूद थे। इस पोर्टल के माध्यम से उद्यमी Delhi Udhyog Mitra Portal पर जाकर सभी जरूरी परमिशन ले सकते हैं, अपने आवेदन को ट्रैक कर सकते हैं और प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।