दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शालीमार बाग इलाके में जाम को लेकर जारी किया अलर्ट

Kittu Kumari23 September 20261 min read0 viewsDelhi Local
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शालीमार बाग इलाके में जाम को लेकर जारी किया अलर्ट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 23 सितंबर 2026 को शालीमार बाग चौक पर जाम को लेकर एक ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। शालीमार बाग चौक पर जाम की चेतावनी दी गई है। यह ट्रैफिक रुकावट अशोक विहार सर्कल क्षेत्र में शालीमार बाग-मैक्स रोड पर चल रहे डिमोलिशन काम की वजह से है।

तैनात किए गए सुरक्षाकर्मी

मौके पर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक स्टाफ और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। मोटर चालकों को सलाह दी गई है कि वे राजवाड़ा बैंक्वेट हॉल और वजीरपुर के रास्ते शालीमार बाग से शालीमार बाग केला गोदाम जाने वाले रास्ते से बचें।

वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। साथ ही मौके पर मौजूद ट्रैफिक कर्मचारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। किसी भी तरह की मदद या जानकारी के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1095 पर संपर्क कर सकते हैं।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment