कांग्रेस के विरोध मार्च को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Kittu Kumari11 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
कांग्रेस के विरोध मार्च को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

अगर आप सोमवार को दिल्ली के सेंट्रल या न्यू दिल्ली इलाके से गुजरने वाले हैं, तो सावधान हो जाइए। कांग्रेस पार्टी द्वारा सुप्रीम कोर्ट की ओर निकाले जाने वाले विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक अहम एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए शहर के कई प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवरों और सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा, जिससे आम जनता की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से ही स्थिति के अनुसार डायवर्जन लागू कर दिए जाएंगे। यह मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में निकाला जा रहा है। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी के आह्वान पर INDIA गठबंधन के कई नेता और सांसद शामिल हो सकते हैं।

इन रास्तों पर लग सकता है जाम, बदल सकते हैं रूट

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

एडवाइजरी के अनुसार, शहर के कई संवेदनशील पॉइंट्स पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इनमें शामिल हैं:

  • प्रमुख चौराहे: जंतर मंतर रोड, अशोक रोड, पटेल चौक, मंडी हाउस, झंडेवालान, पंचकुइयां और गोल डाक खाना।
  • फ्लाईओवर और मार्ग: धौला कुआं फ्लाईओवर, लोधी रोड फ्लाईओवर, मोती बाग फ्लाईओवर और रिंग रोड के कई हिस्से।
  • अन्य महत्वपूर्ण बिंदु: कनॉट प्लेस का आउटर सर्कल, संसद मार्ग, जय सिंह रोड, मिंटो रोड और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग।

पुलिस ने उन यात्रियों को विशेष सलाह दी है जो रेलवे स्टेशन, इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) या एयरपोर्ट जा रहे हैं। यदि आपका रास्ता न्यू दिल्ली या सेंट्रल दिल्ली से होकर जाता है, तो अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें और पहले से प्लानिंग करें। पुलिस ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

बता दें कि राहुल गांधी ने युवाओं और नागरिक समाज समूहों से "डरो मत" के नारे के साथ इस मार्च में शामिल होने की अपील की है। दूसरी ओर, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्य कांत ने INDIA गठबंधन के नेताओं की मुलाकात की मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि मामला पहले से ही विचाराधीन है, इसलिए उन्हें याचिका दायर करनी चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment