दिल्ली में ठंड की दस्तक, न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री पहुंचा; बिगड़ने वाली है हवा की गुणवत्ता

Kittu Kumari20 October 20261 min read0 viewsDelhi Local
दिल्ली में ठंड की दस्तक, न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री पहुंचा; बिगड़ने वाली है हवा की गुणवत्ता

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सोमवार को शहर में ठंड की हल्की दस्तक महसूस की गई, जब सफदरजंग मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम है, जिससे लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं, दिन के समय अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में गिरावट के साथ-साथ अब दिल्लीवासियों को प्रदूषण की चिंता सताने वाली है। सोमवार शाम 4 बजे तक शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 139 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। हालांकि, शहर के कुछ हिस्सों में हालात पहले ही खराब होने लगे हैं। चांदनी चौक और आईआईटी दिल्ली जैसे इलाकों में हवा की गुणवत्ता पहले ही 'खराब' श्रेणी में पहुंच चुकी है।

प्रदूषण बढ़ने की चेतावनी

एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के मुताबिक, आने वाले दिनों में हवा की स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है। अनुमान है कि 21 अक्टूबर से दिल्ली की ओवरऑल एयर क्वालिटी और गिरकर 'खराब' श्रेणी में चली जाएगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment