दिल्ली के शालीमार बाग में बनेगा अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल पर शालीमार बाग में युवाओं और महिलाओं के लिए अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनेगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Kittu Kumari24 November 20262 min read0 viewsDelhi Local
दिल्ली के शालीमार बाग में बनेगा अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार प्रशिक्षण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। शालीमार बाग में एक अत्याधुनिक दिल्ली स्किल डेवलपमेंट सेंटर विकसित किया जाएगा, जहां आधुनिक तकनीक और इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग दी जाएगी। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को केवल सर्टिफिकेट देना नहीं, बल्कि उन्हें सीधे रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ना है।

इस केंद्र में 12वीं पास युवाओं के लिए ITI की तर्ज पर रोजगारोन्मुख तकनीकी कोर्स शुरू किए जाएंगे। वहीं महिलाओं के लिए बेकरी, ब्यूटी, फैशन और टेलरिंग जैसे शॉर्ट-टर्म कोर्स पेश किए जाएंगे, ताकि वे अपनी रुचि और पारिवारिक परिस्थितियों के अनुसार कौशल सीख सकें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली के युवाओं को बेहतर अवसर देना और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा कैंपस

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

यह सेंटर दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DTTDC) द्वारा करीब आठ एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। DESU कॉलोनी के पास बनने वाले इस कैंपस में कई खास सुविधाएं होंगी:

  • स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर: यहां स्मार्ट क्लासरूम, 14 हाई-टेक लैब, एक लाइब्रेरी और 250 लोगों की क्षमता वाला मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम होगा।
  • स्पेशलाइज्ड लैब्स: डिजिटल IT, फैशन और टेक्सटाइल, ब्यूटी एंड वेलनेस, हेल्थकेयर और फूड प्रोसेसिंग के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे।
  • प्रैक्टिकल ट्रेनिंग: कैंपस के पास दो एकड़ में हॉर्टिकल्चर ट्रेनिंग फील्ड बनाया जाएगा, जहां पौधों की देखभाल और लैंडस्केपिंग सिखाई जाएगी।
  • अन्य सुविधाएं: दूर से आने वाले छात्रों के लिए हॉस्टल और आधुनिक खेल सुविधाएं भी विकसित करने की योजना है।

महिलाओं की सुविधा का खास ख्याल रखते हुए यहां फ्लेक्सिबल टाइमिंग, वीकेंड बैच और ऑनलाइन-ऑफलाइन ट्रेनिंग की सुविधा होगी। साथ ही, कामकाजी माताओं के लिए कैंपस में 25-25 बच्चों की क्षमता वाले दो क्रेच (शिशु गृह) और एक मेडिकल सिक-बे भी बनाया जाएगा, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपनी ट्रेनिंग पूरी कर सकें।

इस केंद्र के जरिए महिलाएं अपना खुद का बुटीक, ब्यूटी सैलून या बेकरी जैसे बिजनेस शुरू कर सकेंगी। इसके लिए 'विमेन एंटरप्रेन्योरशिप एंड इनक्यूबेशन' सुविधा के माध्यम से उन्हें मेंटरशिप और वित्तीय सहायता से जोड़ा जाएगा। इस पूरे सेंटर का संचालन डॉ. बी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से किया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment