शालीमार बाग में बनेगा एडवांस स्किल डेवलपमेंट सेंटर, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

दिल्ली सरकार शालीमार बाग में युवाओं और महिलाओं के लिए एडवांस स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाएगी, जहां मिलेगा तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण।

Kittu Kumari24 November 20262 min read0 viewsDelhi Local
शालीमार बाग में बनेगा एडवांस स्किल डेवलपमेंट सेंटर, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

दिल्ली सरकार शहर के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत शालीमार बाग में एक अत्याधुनिक 'एडवांस स्किल डेवलपमेंट सेंटर' स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग और एंटरप्रेन्योरशिप (उद्यमिता) के जरिए सशक्त बनाना है, ताकि वे बाजार की मांग के अनुसार नए हुनर सीखकर रोजगार पा सकें।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस सेंटर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह ट्रेनिंग को सीधे मार्केट डिमांड से जोड़ेगा। यहां 12वीं पास युवाओं के लिए ITI की तर्ज पर इंडस्ट्री-अलाइन टेक्निकल कोर्स चलाए जाएंगे। वहीं, महिलाओं के लिए बेकरी, ब्यूटी, फैशन और सिलाई जैसे क्षेत्रों में शॉर्ट-टर्म वोकेशनल ट्रेनिंग की सुविधा होगी। खास बात यह है कि घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने वाली महिलाओं के लिए यहां फ्लेक्सिबल शेड्यूलिंग, वीकेंड बैच और हाइब्रिड ट्रेनिंग मोड की सुविधा भी मिलेगी।

विश्व स्तरीय सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस सेंटर का निर्माण दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DTTDC) द्वारा देसू कॉलोनी के पास करीब आठ एकड़ जमीन पर किया जाएगा। इस कैंपस में स्मार्ट क्लासरूम, 14 स्पेशलाइज्ड लैब, एक लाइब्रेरी और 250 सीटों वाला मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम होगा। आईटी, फैशन, टेक्सटाइल, हस्तशिल्प, ब्यूटी एंड वेलनेस, फूड प्रोसेसिंग और हेल्थकेयर जैसे विषयों के लिए अलग-अलग लैब बनाई जाएंगी। इसके अलावा, दो एकड़ में हॉर्टिकल्चर ट्रेनिंग फील्ड विकसित किया जाएगा। दूर-दराज से आने वाले छात्रों के लिए यहां हॉस्टल और स्पोर्ट्स फैसिलिटी की भी योजना है।

कामकाजी माताओं की सुविधा के लिए यहां दो क्रेच यूनिट (शिशु गृह) बनाए जाएंगे, जिनमें एक समय में 25-25 बच्चों को रखा जा सकेगा। साथ ही एक मेडिकल सिक बे की सुविधा भी होगी। महिला उद्यमियों को गाइडेंस, मेंटरशिप और वित्तीय सहायता के साथ मार्केट इंटीग्रेशन में मदद दी जाएगी।

इस सेंटर का संचालन उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत डॉ. बी.आर. अंबेडकर यूनिवर्सिटी द्वारा किया जाएगा। यहां का पाठ्यक्रम नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के मानकों के अनुरूप होगा। डिजिटल सर्विसेज, एआई (AI), रिटेल और हॉस्पिटैलिटी जैसे कोर्स शामिल होंगे। सभी प्रशिक्षुओं को सरकारी मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट दिए जाएंगे, जो नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 और 'विकसित भारत 2047' की पहल से प्रेरित होंगे।

Share:

Comments

Leave a comment