दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में बड़ा हादसा: मकान की छत गिरने से दंपति की दर्दनाक मौत, बच्चा सुरक्षित

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में किराए के एक मंजिल मकान की छत गिरने से एक दंपति की मौत हो गई है, जबकि उनके बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है। यह दर्दनाक हादसा रविवार देर रात जेपी नगर में हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
rescue team ने मलबे से टीकू (32) और उनकी पत्नी उर्मिला (30) को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में उनका बच्चा पूरी तरह सुरक्षित बच गया है।
पुलिस जांच और मामला दर्ज
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छत गिरने के असली कारणों की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक वीरेंद्र कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 290 और 106(1) के तहत लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।