विरोध प्रदर्शन की आशंका: दिल्ली में दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Kittu Kumari8 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
विरोध प्रदर्शन की आशंका: दिल्ली में दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली आबकारी विभाग ने 9 और 10 अक्टूबर 2026 को पूरे शहर में सभी रिटेल शराब दुकानों को पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया है। यह कदम दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट्स के बाद उठाया गया है, ताकि शहर में शांति बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

आबकारी विभाग द्वारा 8 अक्टूबर को जारी किए गए सर्कुलर के मुताबिक, यह आदेश L6, L8, L10 और L14 जैसे विभिन्न लाइसेंस श्रेणियों के तहत आने वाली सभी शराब दुकानों पर लागू होगा। प्रशासन ने यह फैसला राजनीतिक हलचल और संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए लिया है।

जंतर मंतर पर प्रदर्शन की चेतावनी और सुरक्षा इंतजाम

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

दरअसल, 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया है। यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर है। CJP और अन्य विपक्षी समूहों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कथित गड़बड़ियों और 'वोट चोरी' के गंभीर आरोप लगाए हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राजधानी में 20,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। हालांकि CJP ने प्रदर्शन की सूचना देने के लिए पत्र सौंपा था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि जंतर मंतर पर किसी भी तरह की भीड़ या सभा के लिए आधिकारिक अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत प्रदर्शन का हिस्सा न बनें।

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यह गुस्सा सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। इससे पहले 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में भी हजारों समर्थकों और छात्र समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं, दिल्ली में विपक्षी सांसदों को जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने 8 अक्टूबर को राजघाट तक मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

Share:

Comments

Leave a comment