दिवाली-छठ की भीड़: दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग और प्लेटफॉर्म टिकट बंद

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग और प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है।

Kittu Kumari2 November 20261 min read0 viewsDelhi Local
दिवाली-छठ की भीड़: दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग और प्लेटफॉर्म टिकट बंद

दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़े फैसले लिए हैं। भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और परिचालन को आसान बनाने के लिए दिल्ली रेलवे स्टेशन प्रतिबंध लागू किए गए हैं, जिसके तहत पार्सल सेवाओं और प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि त्योहारों के समय स्टेशनों पर पैर रखने की जगह नहीं होती, ऐसे में सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसी वजह से नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली जंक्शन पर 3 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक विभागीय पार्सल बुकिंग बंद रहेगी। साथ ही, 5 नवंबर से 15 नवंबर तक इन तीनों स्टेशनों पर लीज्ड SLR और VP सहित सभी प्रकार के पार्सलों की लोडिंग और अनलोडिंग पर पाबंदी रहेगी। हालांकि, आनंद विहार टर्मिनल की वॉशिंग लाइन और स्टेबलिंग लाइन पर ये गतिविधियां जारी रहेंगी।

इन स्टेशनों पर भी लागू रहेंगे नियम

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

रेलवे प्रशासन ने अन्य स्टेशनों के लिए भी गाइडलाइंस जारी की हैं:

  • हजरत निजामुद्दीन स्टेशन: यहाँ 5 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक विभागीय पार्सल बुकिंग और लोडिंग-अनलोडिंग प्रतिबंधित रहेगी, लेकिन स्टेशन की VP साइडिंग पर काम चलता रहेगा।
  • प्लेटफॉर्म टिकट: नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, आनंद विहार टर्मिनल और आनंद विहार हॉल्ट पर 3 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक प्लेटफॉर्म टिकट नहीं बेचे जाएंगे।

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ये पाबंदियां केवल व्यावसायिक पार्सल और बाहरी लोगों के लिए प्लेटफॉर्म टिकटों पर हैं। यात्रियों द्वारा ट्रेन के कोच में ले जाए जाने वाले व्यक्तिगत सामान (Personal Luggage) पर इस प्रतिबंध का कोई असर नहीं पड़ेगा और यात्री अपना निजी सामान पहले की तरह ले जा सकेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment