दिल्ली पुलिस ने दक्षिण जिला चोरी के मामले को किया हल, शत-प्रतिशत बरामदगी

दिल्ली में पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। दक्षिण जिले के पुलिस चौकी भाटी माइंस और थाना मैदान गढ़ी के पुलिसकर्मियों ने चोरी के मामले को सफलतापूर्व हल कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच और जमीनी स्तर पर व्यापक पड़ताल के बाद आरोपी को पकड़ लिया है। इस बारे में अधिक जानकारी दिल्ली पुलिस प्रेस रिलीज के माध्यम से दी गई है।