सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 3 को दबोचा

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर तीन लोगों को पकड़ा है। हमलावर सिद्धू मूसेवाला की तरह वारदात करना चाहते थे।

Kittu Kumari20 November 20261 min read0 viewsDelhi Local
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 3 को दबोचा

राजधानी दिल्ली की पुलिस ने एक बड़ी वारदात को होने से रोक लिया है। हजरत निजामुद्दीन इलाके में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही थी, जिसे दिल्ली पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों, साहिल इदरीसी और साद मलिक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक नामी इन्फ्लुएंसर पर जल्द ही हमला होने वाला है। एडिशनल डीसीपी (दक्षिण-पूर्वी दिल्ली) उत्कर्ष के मुताबिक, यह पूरा मामला रंगदारी और गैंगवार से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित इन्फ्लुएंसर को करीब 10 दिन पहले एक धमकी भरा फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर राशिद केवलवाला बताया और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

सिद्धू मूसेवाला की तरह करना चाहते थे हमला

जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी गाजियाबाद से दिल्ली आए थे और यहां एक गेस्ट हाउस में रुककर हमले की पूरी प्लानिंग कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 5 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 11 कारतूस, 4 मोबाइल फोन और एक स्कूटर बरामद किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी हथियारों के साथ वीडियो बना रहे थे ताकि लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केवलवाला गैंग के प्रति अपनी वफादारी दिखा सकें।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों की योजना इस हमले को ठीक उसी अंदाज में अंजाम देने की थी, जैसे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी। फिलहाल हजरत निजामुद्दीन पुलिस और दक्षिण-पूर्वी जिला यूनिट इस साजिश के पीछे के गहरे कारणों और गैंग के नेटवर्क की जांच कर रही है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment