दिल्ली पुलिस ने 'Operation Vista' के तहत वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया

Kittu Kumari22 August 20261 min read61 viewsDelhi Local
दिल्ली पुलिस ने 'Operation Vista' के तहत वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने शनिवार 22 अगस्त 2026 को आउटर डिस्ट्रिक्ट में वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद अवैध रूप से रह रहे 18 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इस बड़ी कार्रवाई को आउटर डिस्ट्रिक्ट फॉरेन सेल ने स्थानीय पुलिस टीमों के साथ मिलकर 'Operation Vista' (या 'Operation Vista 1.0') के तहत अंजाम दिया। हिरासत में लिए गए लोगों में थाईलैंड, नाइजीरिया, बांग्लादेश, युगांडा और गिनी के नागरिक शामिल हैं।

पुलिस कार्रवाई और आरोपियों की पहचान

दिल्ली पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए लोगों में थाईलैंड के नौ, नाइजीरिया के चार, बांग्लादेश के तीन, युगांडा का एक और गिनी का एक नागरिक शामिल है। बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान शिहाब संजीत, मोहम्मद अरमान मियां और मेहदी हसन रब्बी के रूप में हुई है। वहीं नाइजीरियाई नागरिकों की पहचान ओन्येका इमैनुएल नेडिग्वे, एनजेडेका एस्थर इमैनुएल, जेम्स न्वाचुकुव चुकवु और प्रॉमिस अकोवे के रूप में की गई है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

तलाशी अभियान और आगे की कानूनी कार्रवाई

बांग्लादेश के तीनों नागरिकों को पीरागढ़ी चौक के पास उस समय पकड़ा गया जब वे कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद पुलिस टीमों ने वेरिफिकेशन ड्राइव चलाकर 15 अन्य विदेशी नागरिकों को भी हिरासत में ले लिया। जांच में यह सामने आया कि सभी 18 व्यक्तियों के पासपोर्ट और वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी

FRRO के साथ समन्वय और डिपोर्टेशन प्रक्रिया

दिल्ली पुलिस के अनुसार इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य दस्तावेजों की वैधता की जांच करना, रहने का कारण पता लगाना और देश में अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है। सभी 18 व्यक्तियों की डिपोर्टेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए Foreigners Regional Registration Office (FRRO) के साथ समन्वय किया जा रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment