दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 118 मामलों में शामिल शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम (नॉर्थवेस्ट डिस्ट्रिक्ट) ने 118 अलग-अलग मामलों में शामिल एक कुख्यात अपराधी को एक छोटी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मर्डर केस में वांटेड था। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से इसे पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम डिस्ट्रिक्ट से ट्रैक किया था।
DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
पुलिस टीम पर हमला और जवाबी कार्रवाई
जब पुलिस टीम आरोपी को दिल्ली लेकर आ रही थी, तब उसने पुलिस पर हमला करके भागने की कोशिश की। इसके बाद हुई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई और अधिकारियों ने उसे सफलतापूर्वक पकड़ लिया।