बड़ी कार्रवाई! दिल्ली पुलिस ने चार नेपाली नागरिकों को किया गिरफ्तार, 109 करोड़ रुपये की चरस बरामद

दिल्ली पुलिस साउथ डिस्ट्रिक्ट ने नेपाल और भारत के बीच चल रहे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से भारी मात्रा में अवैध नशे का सामान बरामद किया गया है।
* दिल्ली पुलिस साउथ डिस्ट्रिक्ट ने नेपाल-भारत के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़।
* दो अलग-अलग ऑपरेशंस में चार नेपाली नागरिकों को किया गया गिरफ्तार।
* कुल 106.250 किलोग्राम चरस बरामद, जिसकी कीमत करीब 109 करोड़ रुपये है।
अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का खुलासा
दिल्ली पुलिस साउथ डिस्ट्रिक्ट, ज्वॉइंट कमिश्नर विजय कुमार के नेतृत्व में, नेपाल और भारत के बीच सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी गिरोह को तोड़ने में सफल रही है। स्पेशल स्टाफ टीम ने दो अलग-अलग खुफिया ऑपरेशंस के तहत अवैध नशीली दवाओं की सप्लाई में शामिल चार नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस तस्करी रैकेट का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
कोटला मुबारकपुर और वजीरबाद में छापेमारी
पुलिस ने सबसे पहले कोटला मुबारकपुर इलाके में छापेमारी के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा। इसके बाद की गई जांच के आधार पर वजीरबाद इलाके से गिरोह के एक मुख्य सदस्य को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने इस दौरान लगभग 109 करोड़ रुपये मूल्य की 106.250 किलोग्राम चरस जब्त की है।
मिशिंग मशीन और पैकिंग सामग्री बरामद
चरस के अलावा पुलिस ने मौके से एक मिशिंग मशीन और गिरोह द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली विभिन्न पैकिंग सामग्री भी बरामद की है। यह सभी सामग्रियां अवैध ड्रग्स की सप्लाई और पैकिंग के लिए उपयोग की जा रही थीं।