बड़ी खबर: मुखर्जी नगर में दिल्ली पुलिस ने अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल और कारतूस के साथ संदिग्ध को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की टीम ने मुखर्जी नगर इलाके में गश्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन को पकड़कर ड्राइवर को हिरासत में लिया है। पुलिस को इस कार्रवाई को लेकर पहले से गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह चेकिंग की गई थी। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक आधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
गाड़ी की और अधिक तलाशी लेने पर डैशबोर्ड के अंदर छिपे हुए 5 और जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने कुल 15 जिंदा कारतूस, एक हथियार और घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी को जब्त कर लिया है।
मामले की जांच शुरू
इस मामले में पुलिस की तरफ से आगे की कानूनी कार्रवाई और औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।