बड़ी कार्रवाई: दिल्ली पुलिस ने वीजा अवधि समाप्त होने पर 18 विदेशी नागरिकों को पकड़ा

दिल्ली पुलिस के आउटर डिस्ट्रिक्ट के फॉरेनर सेल ने भारत में बिना वैध वीजा के रह रहे 18 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में पकड़े गए लोगों में 09 नागरिक थाईलैंड के, 03 बांग्लादेश के, 04 नाइजीरिया के, 01 युगांडा का और 01 गिनी का शामिल है।
वीजा और पासपोर्ट की जांच
पुलिस अधिकारियों ने एक गहन वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बाद यह पुष्टि की कि इन सभी 18 व्यक्तियों के पासपोर्ट और वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी। यह सभी लोग भारत में ऑथराइज्ड पीरियड से ज्यादा समय से रह रहे थे।
डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू
इन सभी विदेशी नागरिकों के पकड़े जाने के बाद, फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर यानी FRRO ने कानून के अनुसार इन सभी के खिलाफ औपचारिक डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।