दिल्ली में कंस्ट्रक्शन से जुड़े हालातों और GRAP के नियमों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रेखा गुप्ता ने निर्माण उद्योग बचाओ मोर्चा के सदस्यों और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बैठक का मुख्य उद्देश्य GRAP के दौरान कंस्ट्रक्शन गतिविधियों को लेकर आ रही दिक्कतों और सुझावों पर चर्चा करना था।
इस दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि दिल्ली के लिए
एक साफ-सुथरा पर्यावरण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट दोनों ही बेहद जरूरी हैं। रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार और इंडस्ट्री मिलकर ऐसे प्रैक्टिकल सॉल्यूशन निकालेंगे जिससे पॉल्यूशन कंट्रोल के उपाय भी लागू रहें और एंप्लॉयमेंट तथा डेवलपमेंट की रफ्तार भी बनी रहे।
25 अगस्त 2026 को हुई इस बैठक में
कैबिनेट के साथी मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे। सरकार और इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने मिलकर यह तय किया कि वे आपसी सहयोग से ऐसा रास्ता निकालेंगे जिससे प्रदूषण पर रोक लगे और कामगारों का रोजगार भी सुरक्षित रहे।