दिवाली पर चमकेगी दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने दिए बाजारों और कॉलोनियों में नाइट क्लीनिंग के आदेश

Kittu Kumari21 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
दिवाली पर चमकेगी दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने दिए बाजारों और कॉलोनियों में नाइट क्लीनिंग के आदेश

दीपावली और अन्य आगामी त्योहारों से पहले दिल्ली को पूरी तरह स्वच्छ बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब शहर की आवासीय कॉलोनियों और प्रमुख बाजारों में रात के समय सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि दिन के समय लोगों की आवाजाही में कोई परेशानी न हो और शहर साफ-सुथरा नजर आए।

दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि केवल मीटिंग करने और रिपोर्ट तैयार करने से जमीनी हालात नहीं बदलेंगे, बल्कि अधिकारियों को खुद फील्ड में उतरकर निरीक्षण करना होगा। सीएम ने पाया कि कई इलाकों में अभी भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और कचरा उठाने में देरी हो रही है, जिसे तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त स्टाफ और नई तकनीक का होगा इस्तेमाल

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सफाई व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए मुख्यमंत्री ने मेयर और म्युनिसिपल कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि जहां जरूरत हो वहां अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाए और नाइट क्लीनिंग के लिए नए वर्कर रखे जाएं। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने भी इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली को कूड़े के ढेरों से मुक्त करने के लिए नई तकनीक का सहारा लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से फ्लाईओवर्स, चौराहों, बाजारों और रिहायशी इलाकों से निर्माण सामग्री (मलबा) और गंदगी को तुरंत हटाने को कहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों की सफाई के तुरंत बाद कचरे को उठाया जाना चाहिए, क्योंकि देरी होने पर गंदगी फिर से जमा हो जाती है।

शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक होते हैं और हर नागरिक चाहता है कि उनका घर और शहर सुंदर दिखे। उन्होंने चेतावनी दी कि इस अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment