दिल्ली और NCR में 2027 से पेट्रोल, डीजल और CNG कमर्शियल गाड़ियों पर लगेगी रोक

Kittu Kumari20 August 20262 min read3569 viewsNCR
दिल्ली और NCR में 2027 से पेट्रोल, डीजल और CNG कमर्शियल गाड़ियों पर लगेगी रोक

दिल्ली और NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने एक बड़ा कदम उठाया है। CAQM ने दिल्ली और NCR में नए पेट्रोल, डीजल और CNG से चलने वाले N1 और N2 कैटेगरी के गुड्स व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन पर चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह फैसला 18 अगस्त 2026 को हुई आयोग की 29वीं पूर्ण बैठक में डायरेक्शन नंबर 102 की मंजूरी के बाद लिया गया है, जिसकी अध्यक्षता chairperson राजेश वर्मा ने की थी। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ PIB की प्रेस रिलीज में देख सकते हैं।

N1 कैटेगरी के वाहनों पर नई पाबंदियां

3.5 टन तक के सकल वाहन वजन वाले N1 कैटेगरी के वाहनों के लिए, दिल्ली में 1 जनवरी 2027 से नए इंटरनल कॉम्बस्ट्शन इंजन मॉडल के रजिस्ट्रेशन पर रोक रहेगी। इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर जैसे हाई-डेंसिटी वाले NCR जिलों में यह प्रतिबंध 1 जुलाई 2027 से शुरू होगा। बाकी बचे हुए NCR जिलों में यह नियम 1 जनवरी 2028 से लागू किया जाएगा।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

N2 कैटेगरी के वाहनों का शेड्यूल

3.5 से 7.5 टन वजन वाले N2 कैटेगरी के वाहनों के लिए नियम थोड़े अलग चरणों में लागू होंगे। दिल्ली में यह नियम 1 जनवरी 2028 से, हाई-डेंसिटी वाले NCR जिलों में 1 जुलाई 2028 से और बाकी NCR क्षेत्रों में 1 जनवरी 2029 से लागू होगा। इन तारीखों के बाद, इन कैटेगरी में केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का ही नया रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। CAQM के अनुसार, हालांकि लाइट गुड्स व्हीकल्स की हिस्सेदारी एक्टिव व्हीकल फ्लीट में लगभग 1.2% है, लेकिन वे कुल पार्टिकलेट मैटर (PM) एमिशन में लगभग 3.3% का योगदान करते हैं।

इंडस्ट्रियल यूनिट्स और R&D प्रोजेक्ट्स के लिए सहायता

इसके अलावा, CAQM ने उन इंडस्ट्रियल यूनिट्स के लिए ऑपरेशन फिर से शुरू करने की प्रक्रिया को औपचारिक रूप दिया है जिन्हें पहले बंद करने का आदेश दिया गया था। प्रभावित इकाइयों को सुधारात्मक और निवारक उपायों के क्रियान्वयन को सत्यापित करने वाले नोटरीकृत हलफनामे, साक्ष्य और दस्तावेज जमा करने होंगे। आयोग ने रोड डस्ट, मैकेनिकल स्वीपिंग और ऊंची इमारतों में पार्टिकलेट मैटर कंसंट्रेशन पर फोकस करने वाले चार रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए 3.25 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता को भी मंजूरी दी है। इस संबंध में पूरी जानकारी PIB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Share:

Comments

Leave a comment