दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों पर प्रशासन का बुलडोजर कार्रवाई

Kittu Kumari29 September 20261 min read3 viewsNCR
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों पर प्रशासन का बुलडोजर कार्रवाई

नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे के किनारे अवैध रूप से संचालित हो रहे ढाबों और होटलों के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों से अवैध अस्थाई ढांचों को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, भारी पुलिस बल और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ और खेतों में अवैध ढाबे बनाए गए थे, जहां से कुर्सियां, गैस सिलेंडर और चूल्हे भी जब्त किए गए।

अवैध पार्किंग और हादसों का खतरा

प्रशासन के मुताबिक इन अवैध ढाबों के कारण एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अवैध पार्किंग लगातार बढ़ रही थी। इसकी वजह से यातायात प्रभावित हो रहा था और सड़क हादसों का बड़ा खतरा बना हुआ था। पहले भी प्रशासन ने इन अवैध ढाबे संचालकों पर कार्रवाई की थी, लेकिन लोगों ने दोबारा वहां अस्थाई ढांचे खड़े कर लिए थे।

सोशल मीडिया से मिली थी जानकारी

सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से दोबारा अवैध ढाबे शुरू होने की जानकारी मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। सड़क हादसों को रोकने और अवैध पार्किंग हटाने के लिए एसडीएम द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में यह बुलडोजर कार्रवाई पूरी की गई।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment