दिल्ली में फिर खुलीं शराब की दुकानें, सुरक्षा कारणों से 2 दिन रहा था बंद

Kittu Kumari11 October 20261 min read0 viewsDelhi Local
दिल्ली में फिर खुलीं शराब की दुकानें, सुरक्षा कारणों से 2 दिन रहा था बंद

राजधानी दिल्ली में शराब खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। सुरक्षा कारणों से पिछले दो दिनों से बंद रही शहर की सभी रिटेल शराब दुकानें 11 अक्टूबर 2026 से फिर से खुल गई हैं। दिल्ली आबकारी विभाग द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद अब दुकानें सामान्य रूप से काम करना शुरू कर चुकी हैं।

दरअसल, दिल्ली पुलिस से मिले विशेष इनपुट्स के बाद आबकारी विभाग ने एहतियातन कदम उठाते हुए 9 और 10 अक्टूबर को सभी रिटेल आउटलेट्स (L6, L6FG, L8, L10 और L14 लाइसेंस धारकों) को बंद रखने का आदेश दिया था। यह फैसला सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया था ताकि शहर में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन था वजह

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी पाबंदी 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर होने वाले संभावित विरोध प्रदर्शनों के चलते लगाई गई थी। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और अन्य विपक्षी समूह मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन प्रदर्शनों की अनुमति नहीं दी थी और लोगों से अनधिकृत भीड़ जमा न करने की अपील की थी।

दिलचस्प बात यह रही कि जहां रिटेल दुकानों पर ताला लगा था, वहीं लाइसेंस प्राप्त बार, क्लब, होटल और रेस्टोरेंट्स में शराब परोसने की अनुमति बनी रही थी। अब चूंकि आबकारी विभाग की ओर से बंदी बढ़ाने का कोई नया निर्देश नहीं आया है, इसलिए सभी दुकानें दोबारा खुल गई हैं।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment