छठ पूजा की तैयारी: LG ने DDA को दिए निर्देश, श्रद्धालुओं को मुफ्त मिलेंगे घाट

दिल्ली LG ने DDA के साथ छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा की और श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त घाट और बेहतर सुविधाओं के निर्देश दिए।

Kittu Kumari6 November 20262 min read0 viewsDelhi Local
छठ पूजा की तैयारी: LG ने DDA को दिए निर्देश, श्रद्धालुओं को मुफ्त मिलेंगे घाट

दिल्ली में छठ पूजा के पावन पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उपराज्यपाल (LG) सरदार तरणजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर छठ पूजा की तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यमुना खादर (Floodplain) और DDA के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर श्रद्धालुओं को घाट की सुविधा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाए।

LG ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि घाटों के लिए दिए जाने वाले स्थानों और तालाबों की पहले से ही गहन सफाई कर ली जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से सभी साइटों पर पर्याप्त लाइटिंग (रोशनी) के इंतजाम करने को कहा है।

पारदर्शिता और समन्वय पर जोर

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

उपराज्यपाल ने निर्देश दिया कि इन स्थानों का आवंटन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हो। आवंटन के समय स्थानीय जरूरतों, पिछले साल के उपयोग और विशेष रूप से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की मांग का ख्याल रखा जाए। श्रद्धालुओं की मदद के लिए मौके पर विशेष स्टाफ और कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

LG ने DDA को दिल्ली जल बोर्ड (DJB) और MCD जैसे विभागों के साथ मिलकर काम करने को कहा है, ताकि सभी जरूरी सुविधाएं मिल सकें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि पूजा संपन्न होने के बाद इन स्थलों को फिर से साफ और दुरुस्त किया जाए।

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे केवल रिपोर्ट पर भरोसा न करें, बल्कि खुद मौके पर जाकर घाटों का निरीक्षण करें। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस साल पिछले साल के मुकाबले ज्यादा घाट विकसित किए जाएंगे और इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा।

Share:

Comments

Leave a comment