बड़ी खबर: दिल्ली सरकार 26 अगस्त को बांटेगी दिल्ली लक्ष्मी योजना के अप्रूवल लेटर्स

दिल्ली सरकार आगामी 26 अगस्त 2026 को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान योग्य महिलाओं को दिल्ली लक्ष्मी योजना (Delhi Lakshmi Yojana) के तहत अप्रूवल लेटर्स वितरित करने जा रही है। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम (Talkatora Stadium) में सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस योजना के तहत नामांकित महिलाओं के बैंक खातों में 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer) राशि भेजी जाएगी।