दिल्ली: जन्मदिन मनाने के लिए किराए पर ली ऑडी, रफ्तार का कहर बना काल; 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Kittu Kumari8 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
दिल्ली: जन्मदिन मनाने के लिए किराए पर ली ऑडी, रफ्तार का कहर बना काल; 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

देश की राजधानी दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में रफ्तार के जुनून ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। एक 17 साल के नाबालिग लड़के ने अपने जन्मदिन के जश्न के बीच इतनी लापरवाही बरती कि एक मासूम जान चली गई। यह दर्दनाक हादसा 4 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को रौंद दिया।

दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी अमित गोयल के मुताबिक, यह हादसा किशनगढ़ रेड लाइट के पास स्थित सीएनजी पंप के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का अपने जन्मदिन की खुशी मना रहा था और इसी दौरान वह बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार से ऑडी चला रहा था। इस हादसे में उमा शंकर नामक 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीन अन्य गाड़ियों से भी टकराई कार, रेंटल कंपनी पर लटकेगा गाज

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हादसा इतना भीषण था कि ऑडी कार न केवल पैदल यात्री को रौंद गई, बल्कि सड़क पर मौजूद तीन अन्य वाहनों से भी जा टकराई। गनीमत यह रही कि उन अन्य गाड़ियों में सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शामिल वाहनों को जब्त कर लिया है।

जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह ऑडी कार नाबालिग के परिवार की नहीं थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस कार को एक ऐप के जरिए महज 16,000 रुपये में किराए पर लिया गया था ताकि दोस्त के जन्मदिन का जश्न मनाया जा सके। अब पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि जिस रेंटल कंपनी ने कार दी, उसने ड्राइवर की उम्र और लाइसेंस की जांच की थी या नहीं। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि अगर नियमों की अनदेखी पाई गई, तो कार रेंटल कंपनी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, आरोपी नाबालिग को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, मौत का कारण बनने और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Share:

Comments

Leave a comment