दिल्ली में मरम्मत के लिए 29 अक्टूबर तक बंद रहेगा करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर

Kittu Kumari22 September 20261 min read9 viewsDelhi Local
दिल्ली में मरम्मत के लिए 29 अक्टूबर तक बंद रहेगा करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर

दिल्ली के करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम शुरू हो गया है। यह फ्लाईओवर 19 सितंबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक यानी 40 दिनों तक बंद रहेगा और इस दौरान ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। लोक निर्माण विभाग यानी PWD इस मरम्मत प्रोजेक्ट की देखरेख कर रहा है। फ्लाईओवर को दो चरणों में बंद किया जाएगा। पहले चरण में 19 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक करमपुरा से कीर्ति नगर (पटेल रोड) जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। दूसरे चरण में 10 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक कीर्ति नगर (पटेल रोड) से करमपुरा आने वाला रास्ता बंद रहेगा।

यातायात निर्देश और डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। मुख्य फ्लाईओवर बंद रहने के बावजूद सर्विस रोड खुली रहेंगी और ट्रैफिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। करमपुरा या शिव दास पुरी रोड से कीर्ति नगर रोड (पटेल रोड) के रास्ते शादिपुर जाने वाले रूट प्रभावित रहेंगे। ब्रिटानिया फ्लाईओवर या रिंग Road से करमपुरा-मोती नगर जाने वाले वाहन चालकों को पंजाबी बाग गोल चक्कर से जाखिरा या रोहतक रोड की तरफ बाएं मुड़ने की सलाह दी गई है।

वैकल्पिक रास्ते

क्लब रोड, नर्सरी कट और वशिष्ठ गुल्ला मार्ग से करमपुरा या मोती नगर जाने वाले लोग भारत दर्शन पार्क ट्रैफिक सिग्नल पर दाएं मुड़ने से बचें। वे सीधे आगे बढ़ें और पंजाबी बाग गोल चक्कर से जाखिरा या रोहतक रोड की तरफ दाएं मुड़ें। इसी तरह, रोहतक रोड पर पीरागढ़ी, पश्चिम विहार और मादीपुर से आने वाले लोग पंजाबी बाग गोल चक्कर पर रिंग रोड की तरफ दाएं मुड़ने से बचें और सीधे जाखिरा या रोहतक रोड की तरफ जाएं।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment