दिल्ली के कल्याणपुरी में ड्यूटी के दौरान MCD सफाई कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, परिवार और सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

Kittu Kumari16 August 20262 min read123 viewsDelhi Local
दिल्ली के कल्याणपुरी में ड्यूटी के दौरान MCD सफाई कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, परिवार और सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

दिल्ली के कल्याणपुरी में ड्यूटी के दौरान दिल्ली नगर निगम (MCD) के 27 साल के सफाई कर्मचारी अनिल कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और सफाई कर्मचारियों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। नाराज सफाई कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। मृतक के परिवार ने इंसाफ की मांग की है, वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस खबर की अधिक जानकारी के लिए आप [email protected] पर देख सकते हैं।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

CCTV फुटेज में दिखा हमलावर, पुलिस कर रही है जांच

शुरुआती जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार कल्याणपुरी में अपनी ड्यूटी कर रहे थे, तभी उन पर चाकू से हमला किया गया और आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। CCTV फुटेज में आरोपी को सफाई कर्मचारी पर चाकू से हमला करते हुए देखा गया है। पुलिस की जांच टीम हमलावर का पता लगाने के लिए फुटेज और दूसरे सबूतों की जांच कर रही है। हत्याकांड के बाद पूर्वी दिल्ली के DCP राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के बाहर हंगामा और नेताओं की प्रतिक्रिया

घटना के बाद मृतक सफाई कर्मी के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाहर दर्जनों सफाई कर्मचारी और मृतक के सहकर्मी जमा हो गए और हंगामा किया। सफाई कर्मियों ने काम पूरी तरह से ठप कर दिया है और चेतावनी दी है कि आरोपी के जल्द नहीं पकड़े जाने पर हड़ताल की जाएगी। AAP विधायक कुलदीप कुमार अस्पताल परिसर के अंदर धरने पर बैठ गए और उन्होंने सरकार से कार्रवाई करने तथा परिवार को मुआवजा देने की मांग की। वहीं, बीजेपी विधायक रवि कांत का कहना है कि ऐसे लोगों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment