दिल्ली के ज्वाला नगर में बिल्डिंग गिरने से दो की मौत, AAP नेताओं ने माँगी जाँच

शाहदरा के ज्वाला नगर में बिल्डिंग गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। AAP नेताओं ने प्रशासन और MCD की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

Kittu Kumari17 November 20262 min read7 viewsDelhi Local
दिल्ली के ज्वाला नगर में बिल्डिंग गिरने से दो की मौत, AAP नेताओं ने माँगी जाँच

राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में मंगलवार, 17 नवंबर को एक बड़ा हादसा हो गया। ज्वाला नगर में एक बिल्डिंग अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी (AAP) के एक प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इस दौरान पार्टी नेताओं ने दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जाँच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

MCD में विपक्ष के नेता अंकुश नारंग ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सवाल उठाया कि शहर में अवैध निर्माण और जर्जर इमारतों की पहचान करने वाले अधिकारी आखिर क्या कर रहे हैं? नारंग ने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच हो ताकि बिल्डिंग मालिक और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा सके।

वहीं, MCD के सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि पिछले एक साल में सत्य निकेतन, सैदुल्लाजाब, चौरी बाजार और सीमपुरी जैसे इलाकों में कई बिल्डिंग्स गिर चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने इनसे कोई सबक नहीं लिया। उन्होंने सबसे बड़ा सवाल यह उठाया कि जब शहर में GRAP-3 के नियम लागू थे, तब निर्माण कार्य कैसे जारी रहा?

MCD सह-प्रभारी प्रीति डोंगरा ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जर्जर इमारतों का मुद्दा MCD हाउस और स्टैंडिंग कमेटी में बार-बार उठाया गया था, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। AAP नेताओं ने सरकार से मांग की है कि घायलों को बेहतरीन इलाज मुहैया कराया जाए और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए।

Share:

Comments

Leave a comment